UP Scholarship Payment को लेकर छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पहले यह बताया गया था कि यूपी दिवस के मौके पर 24 जनवरी को scholarship का पैसा students के account में transfer किया जाएगा, लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक payment की actual process 25 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इस संबंध में newspaper में प्रकाशित खबर के अनुसार लगभग 20 लाख छात्रों को इसी दिन scholarship की राशि मिलेगी।
इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2024–25: Verified Form के बाद भी पैसा नहीं आया?
2024–25 और 2025–26 सत्र के छात्रों के लिए एक साथ राहत
इस payment list में केवल 2025–26 session के छात्र ही नहीं, बल्कि 2024–25 सत्र के वे छात्र भी शामिल होंगे जिनका पैसा पिछले साल college या अधिकारियों द्वारा data forward न होने की वजह से अटका रह गया था। Samaj Kalyan Vibhag के अनुसार ऐसे सभी eligible छात्रों को इस phase में scholarship का लाभ दिया जाएगा, जिससे लंबे समय से इंतज़ार कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
10 December से पहले forward हुए form वालों को मिलेगा पैसा
जो छात्र किसी भी scheme में apply करके 10 December से पहले अपना scholarship form college से forward करवा चुके हैं, वे इस payment phase में शामिल माने जाएंगे। ऐसे छात्रों का पैसा 25 जनवरी 2026 से उनके account में आना शुरू हो सकता है। वहीं जिन छात्रों का form अभी तक college level पर verify या forward नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द college से संपर्क करना चाहिए।
UP Diwas पर होगा official distribution program
Scholarship payment का official distribution UP Diwas के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में payment process की शुरुआत होगी। विभाग ने यह भी बताया है कि students को समय पर लाभ मिले, इसके लिए software और hardware दोनों स्तर पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
Direct Benefit Transfer से आएगा पूरा पैसा
इस बार UP Scholarship का payment पूरी तरह Direct Benefit Transfer यानी DBT के जरिए किया जा रहा है। इसका मतलब है कि सरकार द्वारा भेजी गई पूरी राशि बिना किसी कटौती के सीधे student के bank account में पहुंचेगी। इस बार form भरते समय bank account की जानकारी नहीं ली गई थी, क्योंकि payment आधार से linked DBT system के जरिए किया जाना है।
DBT और NPCI mapping नहीं हुई तो payment reject
Scholarship का पैसा तभी account में आएगा जब student का bank account NPCI server से properly mapped होगा। DBT mode अगर bank account से link नहीं है, तो application सीधे reject हो सकती है और फिर payment दोबारा initiate नहीं हो पाएगा। Payment successful होने पर beneficiary के mobile पर account credited का message भी आएगा।
Pending verification वाले छात्रों को करना होगा इंतज़ार
जिन छात्रों का form अभी institute level पर verify नहीं हुआ है या district scholarship committee पर pending है, उनका payment इस phase में आने की संभावना कम है। ऐसे मामलों में payment next phase यानी March 2026 में हो सकती है। हालांकि जिन छात्रों का form internally verify और recommend हो चुका है, भले ही portal पर status show न हो रहा हो, उनका पैसा इस phase में भी आ सकता है।
Correction Portal और Suspect List का ध्यान रखना जरूरी
अगर किसी student के marks, enrollment number या university data में mismatch पाया गया, तो नाम suspect list में आ सकता है। ऐसे students को January के last तक correction portal के जरिए अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। Correction न कराने पर form reject हो सकता है और scholarship का लाभ नहीं मिलेगा।
75 percent से कम attendance वालों के लिए जरूरी सूचना
जिन छात्रों की attendance 75 percent से कम है, उन्हें college के माध्यम से valid reason या medical certificate submit करना होगा। Attendance update होने के बाद ही ऐसे छात्र scholarship के लिए eligible माने जाएंगे।
Management quota छात्रों के लिए भी राहत
पहले management quota से admission लेने वाले students scholarship के लिए eligible नहीं थे, लेकिन policy update के बाद अब ऐसे students को भी योजना में शामिल किया गया है। फिलहाल engineering, pharmacy और management courses के छात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा है और इसके लिए अलग से budget भी allocate किया गया है।
आगे का संभावित payment schedule
25 जनवरी 2026 से eligible students के account में scholarship का पैसा आना शुरू होगा। इसके बाद school level यानी 9th, 10th, 11th और 12th के छात्रों से जुड़ी updates 9 February 2026 तक देखने को मिल सकती हैं। वहीं जिन छात्रों का form 10 December के बाद forward हुआ है, उनका payment March 2026 में आने की संभावना है।
Conclusion
UP Scholarship payment को लेकर यह update लाखों छात्रों के लिए राहत भरी है। जिन छात्रों का form समय पर forward हो चुका है और DBT सही तरीके से bank account से linked है, उनके account में 25 जनवरी से scholarship का पैसा आना शुरू हो जाएगा। बाकी students को सलाह है कि वे अपना status check करते रहें, pending verification और correction को समय रहते पूरा करें और धैर्य बनाए रखें।
FAQs
UP Scholarship Payment 2026 कब से शुरू होगी?
Scholarship का पैसा 25 जनवरी 2026 से छात्रों के bank account में आना शुरू होगा।
इस चरण में कितने छात्रों को scholarship मिलेगी?
लगभग 20 लाख छात्रों को इस phase में scholarship और fee reimbursement मिलेगी।
किन छात्रों को 25 जनवरी को payment मिलेगी?
जिनका form 10 December से पहले college से forward हो चुका है और verify है।
DBT या NPCI mapping नहीं होने पर क्या होगा?
Bank account NPCI से mapped और DBT enabled नहीं होने पर payment reject हो सकती है।