UP Scholarship 2024–25 और 2025–26 का official schedule समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जारी है। इसी के आधार पर students के scholarship और fee reimbursement की process चल रही है। अगर आप scholarship के पैसे का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यहां साफ-साफ बताया गया है कि 24 और 25 जनवरी 2026 तक किन छात्रों का पैसा आएगा और किन हालातों में scholarship नहीं मिलेगी।
इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2024–25: Verified Form के बाद भी पैसा नहीं आया?
Session 2024–25 के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट
Session 2024–25 में कई ऐसे छात्र हैं जिनका पैसा अभी तक account में नहीं आया। जिन छात्रों का फॉर्म पहले institutions से सही ढंग से forward नहीं हुआ था, उनका payment अब चालू वित्त वर्ष में किया जाएगा।
24 जनवरी को लगभग 20 लाख छात्रों के account में scholarship और fee reimbursement का पैसा भेजा जाएगा। इसमें वो छात्र भी शामिल हैं जिनका पहला और दूसरा installment pending था। प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने बताया कि सभी वर्गों के छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 24 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के दौरान छात्रों के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। राज्य मंत्री असीम अरुण ने बताया कि इसके लिए software और hardware दोनों स्तर पर अपग्रेडेशन किया गया है ताकि students को योजना का त्वरित लाभ मिल सके।
Current Status और Correction Portal क्यों है जरूरी
फिलहाल बहुत से छात्रों का current status show नहीं कर रहा है। जिनका फॉर्म verified है, उनका पैसा 25 जनवरी 2026 तक account में भेज दिया जाएगा। लेकिन कुछ छात्रों का फॉर्म अभी pending या status show नहीं कर रहा है।
- जिनका फॉर्म 24 दिसंबर 2025 तक verified हुआ है, उनका पैसा 100% आएगा।
- जिनका फॉर्म 2 जनवरी 2026 को verified हुआ है, उनका पैसा 25 जनवरी को आएगा।
- Students को सलाह दी जाती है कि वे अपना account और NPCI DBT active रखें।
Correction portal छात्रों को अपने form में हुई गलती सुधारने का मौका देता है। अगर student का form गलत है, तो correction के बाद ही पैसा मिलेगा।
2025–26 वाले छात्रों के लिए अपडेट
2025–26 के students का form कॉलेज से forward किया जा चुका है। जिनका form 10 दिसंबर तक forward हुआ, वे प्रथम चरण में आएंगे।
- प्रथम चरण में forward हुए छात्रों का पैसा जनवरी 2026 के अंत तक आएगा।
- जिनका form सही है और verified है, उनका पैसा लखनऊ NIC को भेज दिया गया है।
- जिनका form में गलती है, उन्हें correction का मौका मिलेगा, उसके बाद ही पैसा मिलेगा।
- फरवरी तक बाकी छात्रों का status update होने की संभावना है।
किन छात्रों का पैसा कब आएगा
- 24 जनवरी 2026: General, OBC और Minority students जिनका form 10 December 2025 तक final submit और college से forward हुआ, उनका पैसा account में आने की पूरी संभावना है।
- 25 जनवरी 2026: जिनका form verified है, उनका पैसा account में भेजा जाएगा।
- January के last तक: सभी verified और सही form वाले छात्रों का पैसा account में आ जाएगा।
SC और ST वर्ग के छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनके forms सही और college से properly forward होने पर पैसा उसी समय या थोड़ी देरी से आएगा।
किन छात्रों को scholarship नहीं मिलेगी
- जो students form apply ही नहीं करते।
- जो students form भरने के बाद hard copy college में जमा नहीं करते।
- जिनका form college से forward नहीं होता।
Correction portal आखिरी मौका है students और college के लिए कि form में हुई गलती सुधारी जाए। अगर correction नहीं की गई और form गलत रहा, तो Samaj Kalyan Vibhag की तरफ से form reject कर दिया जाएगा और session 2025–26 में scholarship नहीं मिलेगी।
Conclusion
UP Scholarship 2024–25 और 2025–26 का पैसा अलग-अलग चरणों में transfer किया जाएगा। कुछ students का पैसा 24–25 जनवरी में, कुछ का January के last तक और बाकी का February या March में account में आने की संभावना है। अगर आपका form सही तरीके से भरा गया है और college से properly forward हुआ है, तो घबराने की बजाय patience रखना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
Students को सलाह दी जाती है कि वे अपना current status और account details समय-समय पर check करते रहें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
FAQs:
Correction portal क्यों जरूरी है?
Form में हुई गलती सुधारने के बाद ही scholarship payment possible होती है।
NPCI DBT active न होने पर क्या होगा?
अगर NPCI DBT और bank verification active नहीं है, तो payment fail हो सकता है।
UP Scholarship 2024–25 का पैसा कब आएगा?
24–25 जनवरी 2026 से verified छात्रों के account में पैसा आना शुरू होगा।