UP Scholarship 2025–26: पैसा आज क्यों नहीं आया? शाम कितने बजे आएगा—पूरी जानकारी

UP Scholarship को लेकर छात्रों के बीच लगातार सवाल बने हुए हैं कि 25 जनवरी को आने वाला पैसा अभी तक क्यों नहीं आया और अब आखिरकार भुगतान किस समय शुरू होगा। पहले जारी नोटिस में सुबह 11 बजे से transfer शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में एक updated सूचना सामने आई है, जिसके मुताबिक अब राशि शाम के समय भेजी जाएगी। इस खबर में हम साफ-साफ बताएंगे कि आज किन छात्रों का पैसा आएगा, किसे February तक इंतजार करना होगा और किन छात्रों को March तक रुकना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship Alert! 24–25 जनवरी को आएगा पैसा,

25 जनवरी को किस समय से पैसा भेजा जाएगा

नई सूचना के अनुसार 25 जनवरी 2026 को शाम 4:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ के जुपिटर हॉल से scholarship राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे और अलग-अलग वर्गों के छात्रों के account में पैसा भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़े :UP Scholarship 2024–25: 25 January को 20 लाख छात्रों के खाते में पैसा!

दोनों session के छात्रों को मिलेगा भुगतान

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 18 लाख 78 हजार 726 छात्र-छात्राओं के bank account में लगभग 944.55 करोड़ रुपये की scholarship और शुल्क प्रतिपूर्ति भेजी जा रही है। इसमें 2025–26 के साथ-साथ 2024–25 session के छात्र भी शामिल हैं। इसके अलावा 2024–25 के वंचित वर्गों के छात्रों के लिए करीब 206 करोड़ रुपये की राशि भी इसी प्रक्रिया में ट्रांसफर की जा रही है, यानी आज के भुगतान में दोनों वर्षों के candidates शामिल हैं।

इसे भी पढ़े :25 January से UP Scholarship का पैसा आना शुरू! 

कक्षा 9 से 12 और कॉलेज छात्रों को कब मिलेगा पैसा

आज होने वाले transfer में कक्षा 9, 10, 11 और 12 के साथ-साथ बीए, बीएससी, बीकॉम, आईटीआई और डिप्लोमा करने वाले छात्रों को भी शामिल किया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल और माइनॉरिटी सभी वर्गों के छात्रों का पैसा सीधे आधार से जुड़े bank account में भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़े :UP Scholarship 2025–26 Payment Alert 24 January से पैसा

प्रथम चरण में किन छात्रों को मिलेगा भुगतान

जिन छात्रों ने 10 दिसंबर तक अपना form college से forward करा दिया था और बायोमेट्रिक पूरी हो चुकी है, उन्हें प्रथम चरण में रखा गया है। ऐसे छात्रों का भुगतान 31 जनवरी 2026 तक कर दिया जाएगा। portal पर status नहीं दिखने पर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई मामलों में verification पूरा होने के बाद भी status अपडेट नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़े :UP Scholarship 2024–25 & 2025–26 Alert: 

द्वितीय चरण और March में भुगतान का नियम

जो छात्र 11 दिसंबर 2025 के बाद और 27 जनवरी तक अपना form college से forward कराते हैं, उन्हें द्वितीय चरण में रखा जाएगा। इन छात्रों का पैसा March में आएगा और अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 बताई गई है। इसमें यूजी, पीजी, डी फार्मा, बी फार्मा, नर्सिंग समेत कक्षा 12 के ऊपर के सभी कोर्स और सभी वर्गों के छात्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़े :UP Scholarship 2024–25 बड़ा अलर्ट: 

Correction Portal वाले छात्रों को कब मिलेगा पैसा

जिन छात्रों के form में गलती पाई गई है, उन्हें correction portal के जरिए सुधार करना होगा। ऐसे छात्रों को तृतीय चरण में रखा जाएगा और सुधार के बाद ही March में भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक बिना correction के form को final नहीं माना जाएगा और राशि रोकी जा सकती है।

इसे भी पढ़े :UP Scholarship 2025–26: 24 January से First Phase का पैसा

2024–25 session के छात्रों के लिए क्या अपडेट है

2024–25 के जिन छात्रों का portal नवंबर में दोबारा खोला गया था और जिनका form verify दिख रहा है, उनका पैसा भी भेजा जा रहा है। ओबीसी वर्ग के कई छात्रों को पहले ही भुगतान मिल चुका है और अब अन्य श्रेणियों के छात्रों का transfer किया जा रहा है। जिनका status अभी नहीं दिख रहा है, लेकिन आवेदन सही है, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2024–25: 25 जनवरी को 20 लाख छात्रों की फीस होगी माफ

किन छात्रों को scholarship नहीं मिलेगी

जिन छात्रों का form district scholarship committee या welfare officer स्तर पर reject हो चुका है और current status में भी rejected दिख रहा है, उन्हें scholarship नहीं मिलेगी। रिजेक्शन के कारणों में enrollment या roll number का university रिकॉर्ड से मैच न होना और बोर्ड data में अंतर जैसी बातें सामने आई हैं।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2024–25: Verified Form के बाद भी पैसा नहीं आया?

Conclusion

UP Scholarship का भुगतान अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। जिन छात्रों का form 10 दिसंबर तक college से forward हो चुका है, उन्हें January के अंत तक पैसा मिलने की पूरी संभावना है। 11 दिसंबर के बाद forward कराने वाले या correction कराने वाले छात्रों को March तक इंतजार करना होगा, जबकि 2024–25 के verify आवेदन वाले छात्रों का भुगतान भी जारी है। जिनका form reject हो चुका है, उन्हें फिलहाल scholarship नहीं मिलेगी।

FAQs

UP Scholarship का पैसा 25 जनवरी को सुबह क्यों नहीं आया?

क्योंकि updated सूचना के अनुसार भुगतान सुबह नहीं बल्कि शाम 4:30 बजे से शुरू किया जाना है।

प्रथम चरण में किन छात्रों को भुगतान मिलेगा?

जिनका form 10 दिसंबर तक college से forward हो चुका है और biometric पूरा है, उन्हें 31 जनवरी तक पैसा मिल जाएगा।

किन छात्रों को March तक इंतजार करना होगा?

जिनका form 11 दिसंबर के बाद forward हुआ है या जिन्होंने correction कराया है, उन्हें March में, अधिकतम 18 मार्च तक भुगतान मिलेगा।

किन छात्रों को UP Scholarship नहीं मिलेगी?

जिनका form district या welfare officer स्तर पर rejected है और current status भी rejected दिखा रहा है।

Leave a Comment