UP Scholarship 2024–25 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि उनका पैसा अभी तक उनके account में क्यों नहीं आया। हाल ही में यूपी सरकार ने कई लाख छात्रों के खाते में scholarship का पैसा भेजा है, लेकिन कई छात्रों को अभी तक पेमेंट नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण बैंक हड़ताल बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़े: UP Scholarship 2025–26 & 2024–25: पैसा आया या अटका?
बैंक हड़ताल के कारण पेमेंट में देरी
कई छात्रों के खाते में पैसा इसलिए नहीं आया क्योंकि उनकी बैंक हड़ताल पर है। यूपी सरकार ने scholarship का पैसा release कर दिया है, लेकिन बैंक हड़ताल के कारण पैसा account में नहीं पहुँच पा रहा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Google पर जाकर check करें कि किन बैंकों में हड़ताल चल रही है और इससे कौन-कौन सी services प्रभावित हो सकती हैं।
उदाहरण के तौर पर, जिनका पेमेंट आमतौर पर 21 से 26 तारीख के बीच आता था, उनका भी इस बार पैसा नहीं आया। इसका कारण यही है कि बैंक की क्लोजिंग डेट और हड़ताल के कारण पेमेंट delay हो रहा है।
इसे भी पढ़े: UP Scholarship 2025–26: 25 January को ट्रांसफर हुआ पैसा, लेकिन 70% छात्रों को अभी इंतजार है
जिन छात्रों को पैसा जल्द मिल सकता है
अगर आपका form नवंबर महीने में forward हुआ था और अभी तक पैसा नहीं आया है, तो अब इसकी संभावना है कि पैसा फरवरी महीने में आपके account में आ जाए। जो छात्रों ने 2024–25 के लिए form भरा और नवंबर में district level से verify हुआ, उनका पैसा इसी week तक आने की उम्मीद है।
UP सरकार ने कुल 23 लाख छात्रों को जनवरी के अंत तक payment देने का target रखा था। इसमें से करीब 10 लाख छात्रों को पैसा मिल चुका है, जबकि 13–14 लाख छात्रों के खाते में अभी पैसा नहीं पहुँचा है। मुख्य वजह वही है कि बैंक हड़ताल के कारण पैसा नहीं transfer हो पा रहा।
Conclusion
UP Scholarship 2024–25 का पैसा अलग-अलग चरणों में students के account में आएगा। जिनका form नवंबर में forward हुआ था, उनका पैसा फरवरी महीने में आने की high possibility है। बैंक हड़ताल के कारण delay हुआ है, इसलिए students को धैर्य रखना चाहिए और अपना status check करते रहना चाहिए।
FAQs:
UP Scholarship 2024–25 का पैसा अभी तक क्यों नहीं आया?
मुख्य वजह बैंक हड़ताल है। सरकार ने पैसा release किया है, लेकिन बैंक processing में देरी हो रही है।
किन छात्रों को फरवरी में UP Scholarship मिलने की संभावना है?
जिनका form नवंबर में forward और district level पर verify हुआ था।
क्या सरकार ने सभी छात्रों का पैसा भेज दिया है?
जनवरी के अंत तक 23 लाख छात्रों को target था, जिसमें से करीब 10 लाख को पैसा मिल चुका है।
अगर पैसा release हो चुका है लेकिन account में नहीं आया तो क्या करें?
अपने बैंक से संपर्क करें, क्योंकि बैंक हड़ताल के कारण credit में देरी हो सकती है।