UP Scholarship 2025–26 को लेकर इस हफ्ते कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। समाज कल्याण विभाग की तरफ से साफ संकेत मिले हैं कि portal जल्द open होने वाला है, कई छात्रों के account में पैसा transfer किया जाएगा, वहीं हजारों आवेदन ऐसे भी हैं जिन्हें निरस्त करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा कुछ छात्रों को तय रकम से ज्यादा पैसा मिलने पर recovery की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : UP Scholarship Shock: तय सीमा से ज्यादा पैसा,
प्रयागराज में 16 हजार से ज्यादा आवेदन होंगे निरस्त
ताजा जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले में 16 हजार से अधिक छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त किए जाने की तैयारी है। यह आंकड़ा सिर्फ एक जिले का है, जबकि उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, ऐसे में प्रदेशभर में यह संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। विभाग ने बताया है कि कई छात्रों ने online आवेदन और final submit तो कर दिया, लेकिन hard copy college में जमा नहीं की या form college स्तर से forward नहीं हो सका, ऐसे मामलों में आवेदन को reject किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : UP Scholarship में बड़ा हंगामा! सामान्य श्रेणी के छात्रों को तय सीमा से ज्यादा पैसा भेजा गया
biometric और college स्तर पर forward न होने से फॉर्म होंगे निरस्त
समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का biometric पूरा नहीं हुआ है, उनके form को valid नहीं माना जाएगा। बिना biometric के कोई भी form forward नहीं किया जाता। जिन छात्रों ने hard copy college में जमा की लेकिन biometric नहीं कराया, उनके आवेदन भी निरस्त हो सकते हैं। इसके अलावा जिन मामलों में college ने form आगे नहीं बढ़ाया, वे भी rejection की श्रेणी में आएंगे।
Correction Portal 10 से 13 फरवरी तक रहेगा open
जिन छात्रों के form में गलती है, उनके लिए आखिरी मौका दिया जा रहा है। Correction Portal 10 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक open रहेगा। इस दौरान student या college स्तर से हुई किसी भी गलती को सुधारा जा सकेगा। जिन छात्रों की attendance 75 percent से कम है, उन्हें भी इसी समय alert रहना होगा क्योंकि सुधार के लिए सिर्फ दो से तीन दिन का मौका मिलेगा।
Correction के बाद फिर से hard copy जमा करनी होगी
Correction करने वाले छात्रों को दोबारा final print निकालकर जरूरी documents के साथ college में जमा करना होगा और form को फिर से forward कराना पड़ेगा। ऐसा न करने पर आवेदन पहले जैसी स्थिति में ही माना जाएगा और सुधार मान्य नहीं होगा।
Current Status से पता चलेगा पैसा क्यों नहीं आया
जिन छात्रों के account में अभी तक छात्रवृत्ति का पैसा नहीं पहुंचा है, उन्हें जारी होने वाले current status पर नजर रखनी होगी। इसी के जरिए पता चलेगा कि payment क्यों रुकी है और form में कोई गलती तो नहीं है। संभावना है कि current status इसी हफ्ते जारी किया जाएगा और अगले हफ्ते Correction Portal open किया जाएगा।
9 फरवरी तक प्री-मैट्रिक छात्रों के खाते में आएगा पैसा
कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों यानी प्री-मैट्रिक candidates के लिए राहत की खबर है। जिन छात्रों को अभी तक पैसा नहीं मिला है, उनका भुगतान 9 फरवरी 2026 तक या उससे पहले account में आने की संभावना है। दूसरी installment जिन छात्रों को नहीं मिली है, वह भी इसी समय तक transfer की जा सकती है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना bank account नियमित रूप से check करें और आधार लिंक स्थिति सही रखें, ताकि transaction fail न हो।
जनरल छात्रों को ज्यादा रकम मिलने पर होगी recovery
छात्रवृत्ति वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कुछ जनरल वर्ग के छात्रों को तय राशि से ज्यादा पैसा मिल गया है। 26 जनवरी 2026 को जिन छात्रों के account में रकम आई थी, उनमें कई को निर्धारित scholarship से अधिक payment हुआ। समाज कल्याण अधिकारी असीम अरुण ने निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त रकम पाने वाले छात्रों से recovery की जाए।
अगर किसी छात्र ने ज्यादा पैसा निकाल लिया है, तो account को freeze किया जा सकता है जब तक वह अतिरिक्त राशि वापस न कर दे। भविष्य में scholarship मिलने पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए सभी जनरल वर्ग के छात्रों को अपना credited amount जरूर check करने की सलाह दी गई है।
Conclusion
UP Scholarship 2025–26 से जुड़ा यह समय छात्रों के लिए बेहद अहम है। जिनका biometric या college स्तर पर verification अधूरा है, उनके form निरस्त हो सकते हैं, जबकि Correction Portal के जरिए आखिरी मौका दिया जाएगा। प्री-मैट्रिक छात्रों को जल्द payment मिलने की उम्मीद है और जिन छात्रों को ज्यादा रकम मिली है, उन्हें सतर्क रहकर विभाग के निर्देशों का पालन करना होगा।
FAQs:
UP Scholarship 2025–26 में आवेदन क्यों निरस्त किए जा रहे हैं?
जिन छात्रों का biometric पूरा नहीं हुआ, hard copy जमा नहीं हुई या college से form forward नहीं हुआ, उनके आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।
Correction के बाद क्या फिर से hard copy जमा करनी होगी?
हाँ, correction के बाद final print निकालकर documents के साथ college में दोबारा जमा करना जरूरी है।
प्री-मैट्रिक छात्रों का पैसा कब आएगा?
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों का पैसा 9 फरवरी 2026 तक account में आने की संभावना है।
ज्यादा scholarship राशि मिलने पर क्या होगा?
ज्यादा रकम मिलने पर recovery की जाएगी, और राशि वापस न करने पर account freeze भी हो सकता है।