UP Scholarship 2025–26 को लेकर छात्रों के बीच लंबे समय से इंतज़ार बना हुआ है। जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और माइनॉरिटी वर्ग के वे सभी छात्र जिन्होंने किसी भी कक्षा में admission लिया है और जिनके account में अभी तक scholarship की रकम नहीं आई है, उनके लिए यह जानकारी बेहद ज़रूरी है। यहां साफ बताया जा रहा है कि फरवरी और मार्च में किन छात्रों का पैसा आएगा और किन हालातों में सत्र 2025–26 में scholarship मिलने की संभावना नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें : UP Scholarship 2025–26 में गड़बड़ी?
9 February 2026 तक किन छात्रों को scholarship मिलेगी
समाज कल्याण विभाग के अनुसार 9th, 10th, 11th और 12th कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। फ्रेश और रिन्यू दोनों तरह के आवेदन करने वाले छात्र, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों, उनका पैसा 9 February 2026 तक या उससे पहले उनके bank account में transfer किया जा सकता है।
एससी और एसटी वर्ग के जिन छात्रों को पहली installment बहुत कम मिली थी, जैसे 500 या 800 रुपये, उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को फरवरी के दूसरे सप्ताह तक दूसरी installment मिलने की संभावना बताई गई है। इसी वजह से छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने bank खाते में आधार कार्ड लिंक जरूर करवा लें, क्योंकि इस बार payment आधार आधारित प्रणाली से की जा रही है और जिस bank में आधार लिंक रहेगा, उसी में पैसा आएगा।
इसे भी पढ़ें : UP Scholarship 2025–26: 25 जनवरी से पैसा आना शुरू!
March 2026 में किन छात्रों का पैसा आएगा
March में payment पाने वाले छात्रों को दो हिस्सों में बांटकर देखा जा रहा है। पहला समूह session 2024 के वंचित छात्रों का है और दूसरा session 2025–26 के बाकी छात्रों का।
Session 2024 के वंचित छात्रों के लिए बड़ा अपडेट
October और November 2025 में portal खुलने के बाद कई छात्रों ने दोबारा form apply किया था। इनमें से बड़ी संख्या में छात्रों को 24 या 26 January 2026 को scholarship मिल चुकी है। जिन छात्रों का transaction पहले fail हो गया था, उनमें से भी अधिकतर को पैसा मिल चुका है, इसलिए उन्हें अपना bank statement ज़रूर check करना चाहिए।
हालांकि अभी भी कई ऐसे छात्र हैं जिनके account में रकम नहीं आई है। इनके लिए February में correction portal open होने और current status जारी होने की जानकारी दी गई है। current status live होने के बाद छात्र अपने form में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे और जिनके form verify हो जाएंगे, उन्हें February के अंत या March में payment मिलने की संभावना है।
Session 2025–26 के छात्रों के लिए क्या अपडेट है
24 और 26 January को कुछ session 2025–26 के छात्रों को भी scholarship मिल चुकी है। जिन छात्रों को अब तक पैसा नहीं मिला है, उनके लिए 10 से 13 February के बीच current status जारी होने और correction portal open होने की बात कही गई है।
छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना status ज़रूर check करें और अगर किसी तरह की गलती दिखे तो समय रहते correction करा लें। जिनके form समाज कल्याण विभाग की तरफ से verify हो जाएंगे, उन्हें March में scholarship मिल सकती है, जबकि correction न कराने पर form reject होने की संभावना रहेगी।
किन छात्रों को scholarship नहीं मिलेगी
फॉर्म भरने की तारीख खत्म हो चुकी है और एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार 16 हजार से ज्यादा लंबित आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब न तो hard copy college में जमा कराई जा सकती है और न ही college की तरफ से form forward किया जाएगा।
इस बार नियमों के तहत final submit के बाद college में hard copy देना और biometric verification कराना जरूरी है। जिन छात्रों का form college स्तर से forward नहीं हुआ है या जिन्होंने biometric नहीं कराया है, उन्हें सत्र 2025–26 में scholarship नहीं मिलेगी।
इसके अलावा जिन छात्रों का आधार card bank में लिंक नहीं है या NPCI से active नहीं है, उनका payment भी नहीं होगा। साथ ही जिनकी attendance 75 percent से कम है, उनके form भी reject किए जा सकते हैं। correction portal खुलने के बाद जिन छात्रों ने अपने form की गलतियां नहीं सुधारीं, उन्हें भी scholarship से वंचित होना पड़ सकता है।
Conclusion
UP Scholarship 2025–26 का पैसा अलग–अलग चरणों में transfer किया जाएगा। स्कूल के छात्रों को February तक, session 2024 के वंचित छात्रों और बाकी बचे candidates को March में payment मिलने की संभावना है। अगर आपका form सही तरीके से भरा गया है, college से forward हो चुका है और आधार बैंक से लिंक है, तो घबराने की बजाय धैर्य रखना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
FAQ
UP Scholarship 2025–26 का पैसा कब तक आ सकता है?
स्कॉलरशिप का भुगतान अलग–अलग चरणों में किया जा रहा है। 9th से 12th कक्षा के छात्रों को फरवरी तक पैसा मिलने की संभावना है, जबकि session 2024 के वंचित छात्रों और बाकी बचे session 2025–26 के candidates को March में payment मिलने की उम्मीद बताई जा रही है।
अगर account में अभी तक पैसा नहीं आया है तो क्या करें?
अगर अभी तक रकम नहीं आई है तो सबसे पहले current status check करना जरूरी है। इसके बाद यह भी देखें कि form college से forward हुआ है या नहीं और आधार card bank में लिंक है या नहीं। correction portal open होने पर form में मौजूद गलतियों को समय रहते सुधारना भी जरूरी होगा।
आधार कार्ड bank में लिंक न होने पर क्या scholarship रुक सकती है?
हां, इस बार payment आधार आधारित प्रणाली से किया जा रहा है। अगर आधार card bank में लिंक नहीं है या NPCI से active नहीं है, तो पैसा transfer नहीं होगा। इसलिए जल्द से जल्द अपने bank में आधार लिंक करवा लेना जरूरी है।
किन हालातों में form reject हो सकता है?
अगर form final submit करने के बाद college में hard copy जमा नहीं की गई, biometric verification नहीं कराया गया, attendance 75 percent से कम रही या correction portal खुलने पर गलतियां नहीं सुधारी गईं, तो Samaj Kalyan Vibhag की तरफ से form reject किया जा सकता है।
SC और ST छात्रों की second installment कब तक आ सकती है?
जिन SC और ST छात्रों को पहली installment कम मिली थी, उन्हें फरवरी के दूसरे सप्ताह तक दूसरी installment मिलने की संभावना बताई जा रही है, बशर्ते form सही हो और college से properly forward किया गया हो।