UP Scholarship 2024–25 & 2025–26: पैसा कब आएगा? 24 जनवरी से जुड़ा बड़ा अपडेट

आज हम बात करेंगे UP Scholarship 2024–25 और 2025–26 को लेकर। सबसे बड़ा सवाल यही है कि पैसा कब आएगा, स्टेटस क्यों नहीं दिख रहा, और किन छात्रों को करेक्शन करना पड़ेगा।

12 जनवरी को पैसा आने वाला था, लेकिन अभी तक कई छात्रों का पैसा नहीं आया है। इसी वजह से काफ़ी confusion बना हुआ है। चलिए एक-एक करके सब कुछ clear करते हैं।

इसे भी पढ़े : Scholarship Status Verified के बाद भी पैसा नहीं आया? 

फॉरवर्डेड डेट या स्टेटस ब्लैंक दिख रहा है, तो क्या करें?

बहुत से छात्रों का Forwarded by Institute या Final Submission का स्टेटस अभी ब्लैंक दिख रहा है।
इसको लेकर घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

जिन छात्रों का फॉर्म 10 दिसंबर तक कॉलेज से फॉरवर्ड हो चुका था, उनका प्रोसेस लगभग complete हो चुका है।अब सिर्फ स्टेटस update होना बाकी है।

करीब:

  • 50% छात्रों का स्टेटस दिख रहा है
  • 50% छात्रों का अभी नहीं दिख रहा

जैसे-जैसे system update होगा, सबका स्टेटस अपने आप show हो जाएगा।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2025–26: 24 January से पैसा आना शुरू!

2024–25 वाले छात्रों का पैसा कब आएगा?

काफी ऐसे छात्र हैं जिनका 2024–25 का पैसा अभी तक नहीं आया है, खासकर:

  • जिनका portal reopen हुआ था
  • जिनका form पहले verify था लेकिन payment pending है

अच्छी बात ये है कि:

  • जिनका form verify हो चुका है, उनका पैसा आने की संभावना बहुत ज़्यादा है
  • बताया जा रहा है कि लास्ट जनवरी तक 2024–25 का पैसा भेज दिया जाएगा

यानि जिनका भी form सही है, उनका पैसा जनवरी के आखिर तक आने के पूरे chances हैं।

Unable to Fund स्टेटस वालों के लिए जरूरी जानकारी

बहुत से OBC और Minority छात्रों के स्टेटस में “Unable to Fund” लिखा आ रहा है। इसका मतलब ये नहीं है कि पैसा नहीं आएगा। असल में 2024–25 में OBC category के लिए fund कम था।

अब:

  • इसको लेकर meeting हो चुकी है
  • fund बढ़ाया गया है

इसलिए जिनका स्टेटस Unable to Fund था, उनके भी पैसे आने की chances काफ़ी ज़्यादा हैं।

रिजेक्टेड फॉर्म का क्या होगा?

अगर किसी छात्र का form District Scholarship Committee द्वारा reject हो चुका है, तो फिर उसे verify होना काफी मुश्किल होता है।

जैसे:

  • 50% से कम marks
  • eligibility mismatch
  • admission related issue

ऐसे cases में पैसा नहीं आता।

2025–26 वाले छात्रों का अपडेट

2025–26 के बहुत से छात्रों का:

  • Forwarded date नहीं दिख रहा
  • Status update नहीं हुआ

इसका reason ये है कि dates extend हुई थीं। अब सभी छात्रों का status एक साथ update किया जाएगा। नए timetable के हिसाब से:

  • 10 फरवरी 2026 तक लगभग सभी का status आ जाना चाहिए

जैसे ही status verify होगा, payment process start हो जाएगा।

पैसा कब से आना शुरू होगा?

  • 24 जनवरी से payment शुरू होने की बात कही गई है
  • UP Diwas के मौके पर पैसा आना शुरू हो सकता है
  • धीरे-धीरे लास्ट जनवरी तक verified छात्रों का पैसा account में भेज दिया जाएगा

करेक्शन विंडो को लेकर confusion

अभी दो अलग-अलग dates की बात चल रही है:

  • 23 जनवरी से 28 जनवरी
  • 10 फरवरी से 13 फरवरी

संभव है:

  • पुराने छात्रों के लिए अलग date
  • नए applicants के लिए अलग date

या फिर एक साथ correction window open हो। इस पर अभी final clarity नहीं आई है।

सेकंड इंस्टॉलमेंट (2024–25) का क्या हुआ?

2024–25 का Second Installment अभी process में है।

  • 60% fund Central Government से आता है
  • RTI के through पता चला है कि fund अभी pass नहीं हुआ है
  • जैसे ही fund pass होगा, पैसा direct account में भेज दिया जाएगा

इसका मतलब ये पैसा कभी भी आ सकता है, लेकिन अभी कोई official notice नहीं है।

9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों का पैसा

जिन छात्रों का form verify है:

  • उनका पैसा 9 फरवरी 2026 तक account में आने की संभावना है
  • इससे पहले भी पैसा आ सकता है

Status फरवरी में update होगा और उसके बाद payment भी।

Conclusion (Short Summary)

  • जिनका form verify है, उनका पैसा आएगा
  • स्टेटस ब्लैंक दिख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं
  • 2024–25 का पैसा लास्ट जनवरी तक आने के chances हैं
  • 2025–26 का status 10 फरवरी तक update हो सकता है
  • Second installment fund process में है, कभी भी आ सकता है

जैसे ही कोई नया update आएगा, आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

FAQ :

UP Scholarship 2024–25 का Second Installment कब आएगा?

Second installment का fund अभी process में है। Fund pass होते ही पैसा account में भेज दिया जाएगा।

UP Scholarship 2025–26 का स्टेटस कब तक अपडेट होगा?

New timetable के अनुसार 10 फरवरी 2026 तक लगभग सभी छात्रों का status update हो सकता है।

“Unable to Fund” स्टेटस का मतलब क्या है?

इसका मतलब fund की कमी थी, न कि scholarship cancel। Fund बढ़ने के बाद पैसा आने की संभावना है।

अगर scholarship status blank दिख रहा है तो क्या करें?

घबराने की जरूरत नहीं है। System update के साथ स्टेटस अपने आप show हो जाएगा।

Leave a Comment