UP Scholarship 2024–26 का official timetable समाज कल्याण विभाग की website पर जारी है और इसी के आधार पर payment process चल रही है। अगर आप scholarship के पैसे का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ज़रूरी है क्योंकि यहां साफ-साफ बताया गया है कि 25 जनवरी 2026 को किन छात्रों का पैसा आएगा और किन छात्रों को अभी इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2024–25: Verified Form के बाद भी पैसा नहीं आया?
Session 2024–25 के वंचित छात्रों के लिए अपडेट
Session 2024–25 में कई छात्र ऐसे थे जिनका form समय पर verify नहीं हुआ था या college/officials द्वारा data forward नहीं किया गया था। ऐसे छात्रों के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है ताकि उनका पैसा 25 जनवरी 2026 को transfer किया जा सके। इसका मतलब है कि पिछले साल जिन छात्रों की scholarship नहीं आई थी, उनका पैसा इस बार account में आएगा।
Session 2025–26 के छात्रों के लिए स्थिति
Session 2025–26 के सभी students को इस योजना का लाभ मिलेगा। चाहे student किसी भी category से belong करता हो – General, OBC, Minority, SC या ST – 25 जनवरी को इनका पैसा भेजा जाएगा। जरूरी है कि उनका scholarship form 10 दिसंबर 2025 तक college से forward किया गया हो। जिन छात्रों का form समय पर forward नहीं हुआ, उनका पैसा अगले चरण में मार्च 2026 तक आएगा।
Payment कहाँ और कैसे होगा
25 जनवरी को यह राशि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में UP दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भेजी जाएगी। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने बताया कि students को योजना का त्वरित लाभ मिल सके इसके लिए software और hardware दोनों स्तर पर आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि सभी eligible छात्रों को समय पर scholarship मिले।
किन छात्रों का पैसा 25 जनवरी को आएगा
- Session 2024–25: जिन छात्रों का form verify हो चुका है, उन्हें 25 जनवरी को पैसा मिलेगा। जिनका form reject हुआ या verify नहीं हुआ, उन्हें अभी इंतजार करना होगा।
- Session 2025–26: जिन छात्रों का form 10 दिसंबर 2025 तक forward किया गया, उन्हें 25 जनवरी को पहली installment मिलेगी। बाकी बची students की payment मार्च 2026 में की जाएगी।
Bank account और ट्रांजैक्शन की जानकारी
Students को ध्यान रखना होगा कि 25 जनवरी को पैसा भेजते समय उनके bank account में कोई issue न हो। किसी भी technical या account-related समस्या के कारण transaction fail हो सकता है। इसलिए अपने account details और form status को update रखें।
Conclusion
UP Scholarship 2024–26 का पैसा अलग-अलग चरणों में transfer किया जाएगा। 25 जनवरी को लगभग 20 लाख छात्रों का पैसा आएगा। Session 2024–25 और 2025–26 के सभी verified और eligible students को लाभ मिलेगा। जिनका form verify नहीं हुआ या forward नहीं हुआ, उनका पैसा अगले चरण में आएगा। सही तरीके से form submit करने और college से forward करवाने के बाद students को patience रखना चाहिए ताकि scholarship आसानी से उनके account में पहुंच सके।
FAQs
UP Scholarship 2024–26 का पैसा कब आएगा?
25 जनवरी 2026 से लगभग 20 लाख छात्रों के account में scholarship का पैसा transfer किया जाएगा।
किन छात्रों को 25 जनवरी को पैसा मिलेगा?
जिन छात्रों का form verified, college से forward और 10 दिसंबर 2025 तक submit है।
Late form वालों का पैसा कब आएगा?
जिनका form देर से forward हुआ है, उनका payment March 2026 तक आएगा।
Scholarship payment fail क्यों होती है?
Bank account inactive, NPCI DBT inactive, Aadhaar not linked या form error होने पर payment fail हो सकती है।