UP Scholarship 2025–26 का official time table scholarship की website पर पहले से जारी है और इसी के आधार पर payment की process चल रही है। अगर आप scholarship के पैसे का इंतजार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि यहां साफ-साफ बताया गया है कि 24 January, February और March में किन छात्रों का पैसा आएगा और किन हालातों में scholarship नहीं मिलेगी।
इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2024–25: Verified Form के बाद भी पैसा नहीं आया?
25–26 बैच के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट
25–26 बैच के छात्रों का डाटा अभी फाइनल किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों 24 January को फर्स्ट फेज की scholarship distribution की जाएगी। जिन छात्रों का form 10 December 2025 या उससे पहले college से forward हो चुका है, उनका पैसा 24 January को उनके account में क्रेडिट होगा। जो फॉर्म 11 December के बाद forward हुए हैं, उनकी scholarship सेकंड फेज में आएगी।
Current Status और College से संपर्क क्यों ज़रूरी है
अगर आपका status अभी तक verify नहीं हुआ है, तो आपको अपने कॉलेज से संपर्क करना चाहिए। फॉरवर्ड लिखा status आने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आधार mapping और आधार seeding की प्रक्रिया को पूरा करें। जब ये दोनों प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी, तो आपका final status पोर्टल पर 23 January तक दिखाई देने लगेगा।
24 January 2026 को किन छात्रों का पैसा आएगा
24 January की तारीख मुख्य रूप से General, OBC और Minority वर्ग के छात्रों के लिए है। जिन छात्रों ने अपना scholarship form 10 December 2025 या उससे पहले final submit किया और college में hard copy जमा कर forward करवा दी, वे फर्स्ट फेज के लिए eligible माने जाएंगे। ऐसे छात्रों का पैसा 24 January तक या उससे पहले उनके account में आने की पूरी संभावना है।
SC और ST छात्रों को क्या परेशान होने की ज़रूरत है?
SC और ST वर्ग के छात्रों को घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। पहले उनके लिए December में payment की बात कही गई थी, लेकिन पैसा तब transfer नहीं हुआ था। अगर 24 January को General, OBC और Minority छात्रों का पैसा आता है, तो SC और ST छात्रों का पैसा भी उसी समय या उसके आसपास account में आने की संभावना रहती है, बशर्ते form सही भरा गया हो और college से properly forward हुआ हो।
February 2026 में किन छात्रों को पैसा मिलेगा
9 February 2026 की तारीख खास तौर पर 9th, 10th, 11th और 12th कक्षा के छात्रों के लिए important है। अगर इन छात्रों ने form सही तरीके से final submit किया और college में hard copy जमा करवाई, तो उनका पैसा 9 February तक या उससे पहले account में आ सकता है। इसी समय SC और ST छात्रों की pending second installment भी आने की संभावना रहती है।
March 2026 में किन छात्रों का पैसा आएगा
जिन छात्रों का पैसा January या February में नहीं आता है, उनका पैसा March 2026 में आने की संभावना रहती है। आमतौर पर second phase और second installment की payment March में ही की जाती है। इसलिए patience रखना जरूरी है।
किन छात्रों को scholarship नहीं मिलेगी
जो छात्र scholarship form apply ही नहीं करते, या form भरने के बाद hard copy college में जमा नहीं करते, या जिनका form college से forward नहीं होता, उन्हें scholarship नहीं मिलेगी।
Correction Portal होगा आख़िरी मौका
Correction portal open होने के बाद छात्रों को अपने form में सुधार करने का आख़िरी मौका मिलेगा। अगर student या college की तरफ से कोई गलती हुई है, तो correction के जरिए उसे ठीक किया जा सकता है। 75 percent से कम attendance वाले छात्रों को भी correction का मौका मिलेगा। अगर correction के बाद form सही करके college से forward करवा दिया जाता है, तो scholarship मिलने की संभावना रहती है। लेकिन correction नहीं कराया और form गलत रहा, तो Samaj Kalyan Vibhag की तरफ से form reject कर दिया जाएगा और session 2025–26 में scholarship नहीं मिलेगी।
Conclusion
UP Scholarship 2025–26 का पैसा अलग-अलग चरणों में transfer किया जाएगा। 24 January को फर्स्ट फेज, February में school students और बाकी बचे छात्रों का पैसा March में आने की संभावना है। अगर आपका form सही तरीके से भरा गया है और college से forward हो चुका है, तो घबराने की बजाय patience रखना ही सबसे सही विकल्प है।
FAQs
UP Scholarship 2025–26 का First Phase पैसा कब आएगा?
24 January 2026 से First Phase का scholarship payment account में आना शुरू होगा।
Late form वालों का पैसा कब आएगा?
जिनका form 11 December के बाद forward हुआ है, उनका पैसा March 2026 में आएगा।
SC और ST छात्रों का पैसा कब आएगा?
अगर form सही और college से forward है, तो उनका पैसा January–February या pending installment के साथ आ सकता है।
Scholarship payment fail क्यों हो जाती है?
Aadhaar seeding, NPCI DBT inactive, attendance issue या form error होने पर payment रुक जाती है।