UP Scholarship को लेकर इस समय छात्रों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिन बच्चों को पैसा मिल गया है, वे भी संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि उन्हें पूरा अमाउंट नहीं मिला, वहीं जिनका पैसा अभी तक नहीं आया है, वे और ज्यादा परेशान हैं। कई छात्रों ने बताया है कि उनके account में सिर्फ ₹3600 ट्रांसफर हुए हैं, जबकि उन्हें पहले कहीं ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद थी। इसके साथ ही current status में भी कोई साफ जानकारी नहीं दिख रही, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
पहले ही यह बताया गया था कि फर्स्ट फेज के तहत 24 और 25 January को कुछ छात्रों को पैसा मिलेगा और उसी आधार पर payment शुरू भी हुई, लेकिन सभी छात्रों तक रकम नहीं पहुंच पाई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिनको पैसा मिला है, उन्हें कम क्यों मिला और क्या आगे दोबारा पैसा आ सकता है।
इसे भी पढ़े : UP Scholarship Breaking News:
Scholarship और फी रिइबर्समेंट में क्या अंतर है?
यूपी सरकार की तरफ से मिलने वाली राशि दो हिस्सों में दी जाती है। पहला हिस्सा Scholarship यानी छात्रवृत्ति का होता है और दूसरा हिस्सा फी रिइबर्समेंट यानी शुल्क प्रतिपूर्ति का। Scholarship की रकम आमतौर पर कम होती है, जैसे ₹3000 से ₹4000 तक। अगर छात्र हॉस्टल में रहता है तो जनरल, OBC और Minority वर्ग के छात्रों को इस स्थिति में लगभग ₹1400 तक अतिरिक्त मिल सकता है।
वहीं जिन छात्रों को ₹57000 या ₹64000 जैसे बड़े अमाउंट मिलते हैं, उनमें से ज्यादातर हिस्सा फी रिइबर्समेंट का होता है और बाकी Scholarship का। इसमें सेंट्रल और स्टेट सरकार दोनों का हिस्सा शामिल रहता है, लेकिन छात्रों के लिए यह समझना जरूरी है कि अभी जो पैसा आया है, वह संभव है सिर्फ Scholarship वाला भाग हो और फी रिइबर्समेंट की राशि बाद में ट्रांसफर की जाए।
इसे भी पढ़े : 2024–25 वालों का स्टेटस कब बदलेगा?
पासआउट छात्रों के account में पैसा आने का मामला
कुछ ऐसे छात्र भी सामने आए हैं जिनका कोर्स पहले ही पूरा हो चुका है और जो 2024–25 session में पासआउट हो चुके हैं। उनके account में भी लगभग ₹3000 से ₹3600 तक की रकम आई है। ऐसे मामलों में आगे रिकवरी होगी या नहीं, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है और छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़े :UP Scholarship Payment Live:
जिनका पैसा नहीं आया, उनके लिए आगे की प्रक्रिया
जिन छात्रों को अभी तक Scholarship नहीं मिली है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। यूपी में करीब 70 से 80 लाख छात्र Scholarship के लिए eligible माने जाते हैं, जिनका data कॉलेज और institute के जरिए forward किया जाता है। इनमें से फर्स्ट फेज के तहत final scrutiny तक पहुंचने वाले छात्रों की संख्या करीब 18 लाख के आसपास बताई जा रही है, यानी बड़ी संख्या में छात्र अभी इस चरण से बाहर हैं।
ऐसे छात्रों के लिए 28 January से 9 February तक online scrutiny होगी, जिसमें यह साफ हो जाएगा कि किसी तरह का correction जरूरी है या नहीं। अगर correction निकलता है तो 10 February से 13 February के बीच उसे ठीक कराना होगा, दोबारा print out निकालकर कॉलेज में जमा करना होगा और फिर से scrutiny होगी। अगर कोई correction नहीं आता है तो केवल इंतजार करना होगा, क्योंकि 18 March तक eligible छात्रों का पैसा distribute किए जाने की संभावना है।
इसे भी पढ़े :DBT लिंक नहीं हुआ तो पैसा अटक जाएगा!
समाज कल्याण विभाग से कब मिलेगी नई जानकारी?
फिलहाल समाज कल्याण विभाग के पास इस बारे में कोई ठोस अपडेट नहीं है। बताया गया है कि अगले एक-दो दिन में स्थिति साफ हो सकती है। जैसे ही कोई official सूचना सामने आएगी, उसे छात्रों तक तुरंत पहुंचाया जाएगा। इसी दौरान विभाग से सीधे संपर्क करके यह जानने की कोशिश की जा रही है कि पैसा किस आधार पर और किस चरण में भेजा जा रहा है।
इसे भी पढ़े :UP Scholarship Payment Live: 22 जनवरी से खातों में ₹3225 आना शुरू
छात्रों को क्या करना चाहिए?
छात्रों को सलाह दी गई है कि जो पैसा account में आ चुका है, उसे सुरक्षित रखें और ज्यादा घबराएं नहीं। अगर अभी रकम कम आई है तो संभव है कि दूसरा हिस्सा बाद में आए। जिनका पैसा नहीं आया है, वे scrutiny और correction की तारीखों पर नजर रखें और तय समय तक धैर्य बनाए रखें।
इसे भी पढ़े :UP Scholarship Alert: पैसा आने से पहले स्टेटस में गड़बड़ी?
Conclusion
UP Scholarship की payment अलग-अलग चरणों में की जा रही है। कुछ छात्रों को फर्स्ट फेज में आंशिक रकम मिली है, जबकि बाकी छात्रों का पैसा आने में अभी समय लग सकता है। जिनका form सही तरीके से भरा गया है और कॉलेज से forward हो चुका है, उन्हें घबराने की बजाय प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में स्थिति और साफ होने की उम्मीद है।
FAQs:
UP Scholarship 2025 में सिर्फ ₹3600 ही क्यों आए हैं?
क्योंकि अभी केवल स्कॉलरशिप वाला हिस्सा ट्रांसफर हुआ है, फी रिइबर्समेंट की राशि बाद में आ सकती है।
क्या आगे दोबारा UP Scholarship का पैसा आएगा?
हां, जिन छात्रों का फी रिइबर्समेंट बाकी है, उन्हें अगली किस्त में पैसा मिलने की संभावना है।
जिन छात्रों को अभी तक पैसा नहीं मिला, उन्हें क्या करना चाहिए?
उन्हें scrutiny और correction dates पर नजर रखनी चाहिए और तय समय तक इंतजार करना चाहिए।
UP Scholarship 2025 का पैसा कब तक आ सकता है?
eligible छात्रों का पैसा 18 March तक distribute किए जाने की संभावना बताई जा रही है।