UP Scholarship 25–26: स्टेटस दिखते ही मचा हड़कंप! 24 जनवरी को आएगा पैसा या नहीं?

अगर आपने UP Scholarship 25–26 सेशन के लिए आवेदन किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि स्कॉलरशिप का स्टेटस कब से दिख रहा है, 24 जनवरी को किन छात्रों का पैसा आएगा, किनका नहीं आएगा और आगे की तारीखों में पैसा मिलने की क्या स्थिति रहेगी।

इसे भी पढ़े : Scholarship Status Verified के बाद भी पैसा नहीं आया?

यूपी स्कॉलरशिप 25–26 का स्टेटस कब से दिखना शुरू हुआ है?

यूपी स्कॉलरशिप 25–26 सेशन के छात्रों का स्टेटस अब पोर्टल पर दिखना शुरू हो चुका है
जिन छात्रों ने अभी तक अपना स्टेटस चेक नहीं किया है, वे एक बार लॉगिन करके ज़रूर देख लें।

बहुत से छात्रों का स्टेटस इस समय Institution Level यानी कॉलेज लेवल पर दिखाई दे रहा है, जिससे यह साफ है कि आवेदन कॉलेज से फॉरवर्ड हो चुका है।

24 जनवरी को यूपी स्कॉलरशिप का पैसा आएगा या नहीं?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि 24 जनवरी को पैसा आएगा या नहीं। तो आपको बता दें कि 24 जनवरी को कुछ चुनिंदा छात्रों का ही पैसा आएगा, सभी का नहीं।

यह पेमेंट UP दिवस के मौके पर की जा रही है, इसलिए सभी छात्रों को एक साथ पैसा नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2025–26: 24 January से पैसा आना शुरू!

24 जनवरी को किन छात्रों का पैसा आने की संभावना है?

जिन छात्रों का फॉर्म कॉलेज से 10 दिसंबर से पहले फॉरवर्ड हो चुका है,उनका पैसा 24 जनवरी को आने का चांस रहता है। लेकिन इसके साथ यह भी ज़रूरी है कि:

  • यूनिवर्सिटी लेवल पर आवेदन आगे बढ़ चुका हो
  • स्क्रूटनी पूरी हो चुकी हो
  • बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन हो चुका हो

अगर ये सारी स्टेज पूरी हैं, तो पैसा आने की संभावना काफ़ी ज़्यादा होती है।

अगर स्टेटस अभी इंस्टीट्यूशन लेवल पर है तो क्या पैसा आएगा?

अगर किसी छात्र का स्टेटस अभी सिर्फ Status at Institution Level दिखा रहा है, और यूनिवर्सिटी लेवल पर वेरिफिकेशन या स्क्रूटनी नहीं हुई है,  तो 24 जनवरी को पैसा आने का चांस 50–50 माना जाता है। ऐसे मामलों में ज़्यादा संभावना यही रहती है कि पैसा आगे की तारीख में आए।

Verified by District Scholarship Committee स्टेटस क्यों ज़रूरी है?

जिन छात्रों के स्टेटस में Verified by District Scholarship Committee लिखा हुआ दिख रहा है, उनके लिए यह बहुत अच्छी खबर है।

इसका मतलब है कि आवेदन फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका है और 24 जनवरी को पैसा आने की पूरी संभावना रहती है।

अगर 24 जनवरी को पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर 24 जनवरी को पैसा नहीं आता है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है।जिन छात्रों का फॉर्म 10 दिसंबर से पहले फॉरवर्ड हो चुका है  उनका पैसा जनवरी के बाद फरवरी महीने में भेजा जाएगा।

सरकार को ऐसे सभी छात्रों को  जनवरी से फरवरी के बीच भुगतान करना ही होता है।

करेक्शन वाले छात्रों का पैसा कब आएगा?

जिन छात्रों के फॉर्म में कोई गलती है और करेक्शन बाकी है, उनका पैसा अभी नहीं आएगा। करेक्शन प्रक्रिया:

  • फरवरी महीने में करेक्शन पोर्टल खुलेगा
  • डॉक्यूमेंट दोबारा निकालने होंगे
  • कॉलेज में फिर से सबमिट करना होगा

करेक्शन पूरा होने के बाद ही आगे पेमेंट होगी।

यूपी स्कॉलरशिप में कितना पैसा मिलता है?

स्टेटस पेज पर छात्रों को अलग-अलग जगह अमाउंट दिखता है,जैसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी और वेलफेयर ऑफिसर की तरफ से।अगर तीनों जगह एक जैसा अमाउंट लिखा है, तो वही अमाउंट स्कॉलरशिप में मिलता है।

अगर कहीं कम अमाउंट लिखा है,तो सबसे कम अमाउंट को फाइनल किया जाता है और उसमें शुल्क प्रतिपूर्ति जोड़ दी जाती है।

अपना स्कॉलरशिप अमाउंट कैसे चेक करें?

छात्र अपने स्कॉलरशिप स्टेटस पेज पर जाकर खुद ही देख सकते हैं कि उन्हें कितना पैसा मिलने वाला है।स्टेटस में दिख रहा अमाउंट देखकरआप आसानी से अंदाज़ा लगा सकते हैं।

निष्कर्ष

UP Scholarship 25–26 का स्टेटस अब दिखना शुरू हो चुका है।जिन छात्रों का स्टेटस Verified by District Scholarship Committee है, उनका पैसा 24 जनवरी को आने की पूरी संभावना है।

बाकी छात्रों का पैसा फरवरी महीने में आएगा। इसलिए सभी छात्र नियमित रूप से अपना स्टेटस चेक करते रहें और धैर्य बनाए रखें।

FAQ :

UP Scholarship 25–26 का स्टेटस कब से दिखना शुरू हुआ है?

UP Scholarship 25–26 का स्टेटस अब पोर्टल पर दिखना शुरू हो चुका है और कई छात्रों का स्टेटस Institution Level पर है।

क्या 24 जनवरी को सभी छात्रों का स्कॉलरशिप पैसा आएगा?

नहीं, 24 जनवरी को सिर्फ चुनिंदा छात्रों का ही पैसा आएगा, सभी का नहीं।

अगर स्टेटस अभी Institution Level पर है तो क्या पैसा आएगा?

ऐसे मामलों में 24 जनवरी को पैसा आने की संभावना 50–50 रहती है, ज़्यादातर मामलों में पैसा आगे मिलेगा।

अगर 24 जनवरी को पैसा नहीं आया तो क्या होगा?

जिन छात्रों का फॉर्म समय पर फॉरवर्ड हुआ है, उनका भुगतान जनवरी के बाद फरवरी महीने में किया जाएगा।

Leave a Comment