UP Scholarship  अपडेट: पैसा कब आएगा, स्टेटस क्यों नहीं दिख रहा और सेकंड किस्त पर क्या फैसला हुआ

समाज कल्याण विभाग की ओर से पहले नोटिस जारी किया गया था कि जिन छात्रों का form college level से 10 December तक forward हो जाएगा, उनके scholarship का पैसा 24 January या जनवरी के last तक भेज दिया जाएगा। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनके account में राशि नहीं पहुंची है। इसी वजह से अब सबसे बड़ा सवाल यही बन गया है कि पैसा आखिर कब आएगा, जिन छात्रों को कम राशि मिली है क्या उन्हें दोबारा payment होगा, आगे का status क्यों नहीं दिख रहा और second installment किन छात्रों को मिलेगी। हाल ही में निदेशालय, लखनऊ से हुई बातचीत के बाद इन सभी बिंदुओं पर ताज़ा जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship में बड़ा हंगामा! 

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

कक्षा 9, 10, 11 और 12 के कई छात्रों का form प्रथम चरण में forward होने के बावजूद payment नहीं हो पाया था। जारी notice के अनुसार जिन छात्रों का data संदेहास्पद श्रेणी में चला गया था, उनके form college के माध्यम से डीडब्ल्यूओ को भेजे गए और 31 January तक उनका verification कराया गया। हालांकि अभी कई accounts में status update नहीं हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से साफ किया गया है कि ऐसे छात्रों का पैसा 9 February तक भेजा जाएगा। इसके बाद 10 से 11 February के बीच उनके account में scholarship की राशि आने की संभावना है।

इसे भी पढ़े : UP Scholarship 2025–26 Alert: 16,000+ फॉर्म होंगे निरस्त,

डिग्री और डिप्लोमा कोर्स वाले छात्रों को क्यों हो रही देरी

बीए, बीएससी, बीकॉम, आईटीआई, एमए, एमएससी, डीएलएड या अन्य डिग्री और डिप्लोमा करने वाले जिन छात्रों का form college ने 10 December तक forward कर दिया था, उनके account में अभी तक पैसा नहीं आया है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार 24 January तक बड़ी संख्या में छात्रों को payment भेजा गया था, लेकिन कुछ मामलों में अधिक राशि चली गई थी, जिसकी recovery की जा रही है। इसी technical process की वजह से बाकी छात्रों के payment में देरी हुई है। विभाग ने बताया है कि जिनका प्रथम चरण का पैसा अभी तक नहीं आया है, उन्हें February तक भेज दिया जाएगा।

Current Status आगे क्यों नहीं दिख रहा

portal पर कई छात्रों को यह दिखाई दे रहा है कि आगे का status update नहीं हुआ है। इसकी वजह यह बताई गई है कि विश्वविद्यालय affiliating agency द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन और अपात्र छात्रों को block करने की प्रक्रिया चल रही है, जो 7 February तक पूरी होगी। इसी कारण फिलहाल कई accounts में status अटका हुआ दिख रहा है।

इसके बाद 9 February 2026 तक छात्रों के login पर आगे की स्थिति दिखाई देने लगेगी और 10 से 11 February के बीच update show होना शुरू हो जाएगा। अगर आवेदन में कोई गलती पाई जाती है तो 10 February से 13 February 2026 तक correction portal open होगा, जिसमें छात्र अपनी त्रुटियां ठीक कर सकेंगे। इसके बाद college level से दोबारा verification होगा और फिर payment की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

10 December के बाद forward हुए form वालों को कब मिलेगा पैसा

जिन छात्रों का form प्रथम चरण के बाद यानी 10 December के बाद college level से forward हुआ है और जिनके status में अभी कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है, उनके लिए भी तारीख तय कर दी गई है। यूजी और पीजी छात्रों की scholarship राशि 18 March 2026 तक भेजे जाने की जानकारी दी गई है। जिनका form पहले ही forward हो चुका है, उन्हें यह पैसा इससे पहले भी मिल सकता है। अगर किसी छात्र के status में forward date नहीं दिख रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है, इसे technical समस्या बताया गया है और form पूरी तरह से forward माना जा रहा है।

Second Installment को लेकर क्या जानकारी मिली

जिन छात्रों को पहली किस्त मिल चुकी है लेकिन second installment अभी तक नहीं आई है, उनका data केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। ऐसे छात्रों को March के last तक इंतजार करने को कहा गया है, क्योंकि उसी समय तक दूसरी किस्त जारी होने की संभावना है।

एससी और एसटी वर्ग के कुछ छात्रों को पहली किस्त में ₹2965 मिले हैं और शेष 60 percent राशि करीब ₹1186 होगी। इस तरह कुल मिलाकर इन छात्रों को लगभग ₹4151 की scholarship मिलने की बात कही गई है।

Conclusion

UP Scholarship  को लेकर हो रही देरी का कारण verification और technical process बताया गया है। कक्षा 9 से 12 के छात्रों को February की शुरुआत में payment मिलने की उम्मीद है, जबकि डिग्री और डिप्लोमा करने वाले छात्रों को March तक इंतजार करना पड़ सकता है। जिनका status आगे नहीं बढ़ रहा है, उन्हें फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है और correction portal खुलने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

FAQs 

Q1. UP Scholarship का पैसा अब कब आएगा?

कक्षा 9–12 के छात्रों को 10–11 फरवरी के बीच payment मिलने की संभावना है, जबकि डिग्री और डिप्लोमा छात्रों को फरवरी या मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Q2. Portal पर आगे का status क्यों नहीं दिख रहा है?

विश्वविद्यालय और affiliating agencies द्वारा verification और अपात्र छात्रों को block करने की प्रक्रिया चल रही है, जो 7 फरवरी तक पूरी होगी।

Q3. Correction portal कब खुलेगा?

अगर आवेदन में कोई गलती पाई जाती है तो correction portal 10 से 13 फरवरी 2026 तक खुल सकता है।

Q4. 10 December के बाद forward हुए forms वालों को पैसा कब मिलेगा? 

ऐसे UG और PG छात्रों को scholarship राशि 18 मार्च 2026 तक मिलने की संभावना बताई गई है।

Q5. Second installment कब जारी होगी?

जिन छात्रों को पहली किस्त मिल चुकी है, उनकी दूसरी किस्त March के last तक जारी होने की संभावना है।

Leave a Comment